फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन मामले में 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच-07 पर भूपपुर के समीप हिट एंड रन मामले में 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा थाना में रविवार देर रात को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस एएसआई मान दास की टीम मौके पर पहुंची। भूपपुर में करीब 58 वर्षीय एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने एनएच पर भूपपुर डिवाइडर के समीप टक्कर मार कर घायल कर दिया था। घायल मौके पर औंधे मुंह गिरा हुआ था।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उठाया। घायल के माथे में काफी गहरी चोटें लगी थीं। शुरुआत में घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिर, 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पावंटा साहिब पहुंचाया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मृतक व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र सिंह पुत्र स्व. राम स्वरूप निवासी गांव धौण तहसील नाहन के रुप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पांवटा पुलिस टीम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन व आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें