फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला रावण, बुराई के प्रतीक का अंत

विज्ञापन
ददाहू में दशहरे के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान बुराई के प्रतीक रावण के 50 फीट पुतले को सुपुर्द-ए-आग किया गया। उत्सव देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ी। इससे पूर्व ददाहू में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

दशहरा पर्व का आयोजन नवयुवक मंडल ने लोगों के सहयोग से किया। शाम चार बजे क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकालीं जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। यह झांकियां विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम सात बजे खेल मैदान पहुुंची जहां बुराई के प्रतीक रावण के 50 फीट पुतले को आग लगाई गई।
आतिशबाजी के बीच यहां बुराई का प्रतीक रावण धू-धू कर जला जिसके सैकड़ों लोग साक्षी बने। लोगों ने आतिशबाजी का खूब आनंद लिया। नवयुवक मंडल के पदाधिकारी पुनीत गुप्ता और रमन वर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें