नाहन (सिरमौर)। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एचएएस परीक्षा हजारों अभ्यर्थियों ने अपना भाग्य अजमाया। रविवार को नाहन के कई केंद्रों में इस परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया गया। इस दौरान सभी केंद्रों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए इस परीक्षा को संचालित किया गया।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। यह परीक्षा सुबह के सत्र में 10 से 12 और दोपहर बाद 2 से 4 बजे तक दूसरे सत्र में आयोजित की गई।