पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के भूपपुर से मिल रही शिकायतों के आधार पर वन और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई। वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने पांवटा साहिब में खनन प्रभावित क्षेत्रों में अचानक छापामारी की।
बताया जा रहा है कि भूपपुर क्षेत्र में यमुना नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। लिहाजा, दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान जहां अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टरों को दबोचा गया, जिन्हें सीज कर उनके संचालकों से कुल 30 हजार का जुर्माना वसूल किया गया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम में बीओ सुमंत, वन रक्षक दीपराम, सुरजीत, वन कर्मी कीर्तन और खनन विभाग के इंस्पेक्टर संजीव कुमार, माइनिंग गार्ड विकेश, राजेश और मुकेश आदि शामिल रहे।
...............