फाइनल में अंबाला की टीम को 2-1 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया
नगर परिषद मैदान में पांवटा सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में पांवटा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का फाइनल एफएफसी पांवटा और अंबाला मास्टर के बीच हुआ। पांवटा साहिब की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया है। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि चरणजीत सिंह चौधरी नेे पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता संचालक समिति के अनुज शर्मा, ब्रजेश शर्मा व अरुण चौहान ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे पूल 40 वर्ष से अधिक आयु (मास्टर वर्ग) का रविवार शाम को मैच खेला गया। इसमें फाइनल मैच काफी नजदीकी रहा है। एफएफसी पांवटा साहिब के कप्तान नवीन कौशिक की टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। फाइनल में अंबाला मास्टर्स टीम को 2-1 से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया है। विजेता टीम को 11 हजार और ट्राॅफी तथा उपविजेता अंबाला मास्टर टीम को 7,100 हजार राशि प्रदान की गई।