फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगड़ाह महाविद्यालय में लगाई छाया चित्रों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में लगाई गई पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 26 नवंबर तक चलेगा। इसका संचालन एनएसएस प्रभारी प्रो. संदीप कुमार कनिष्क के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. मीनू भास्कर ने कहा कि एनएसएस जैसे राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम युवा पीढ़ी में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक सेवा की भावना के साथ सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस मौके पर छायाकार अरुण गौड़ एवं राणा शैलिका गौड़ विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में 100 अंतरराष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसे देखने में विद्यार्थियों और आगंतुकों ने विशेष रुचि दिखाई। इस दौरान शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष अमन भारद्वाज, महिला मंडल प्रधान मीरा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें