फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 उपभोक्ताओं ने नहीं भरा बिजली का बिल, कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। बिजली बोर्ड के बागथन उपमंडल के अंतर्गत आने करीब 200 उपभोक्ताओं ने बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसको लेकर उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि जल्द से जल्द उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग ने पहले चरण में उन उपभोक्ताओं को नोटिस दिए हैं जिन्होंने दो से तीन महीनों के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। यदि इस माह निर्धारित तिथि के भीतर ऐसे सभी उपभोक्ता बिल नहीं भरते हैं तो उनके कनेक्शन काटने की बोर्ड ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बागथन उपमंडल के अंतर्गत करीब दो सौ ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके बिजली के बिलों के भुगतान नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं को प्राथमिक सूचना भेज दी गई है। यदि उसके बावजूद भी बिजली के बिलों के भुगतान नहीं होते हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन उपभोक्ताओं को लिया गया है जिन्होंने दो से तीन महीनों के बिल जमा नहीं करवाए हैं।
.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें