फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय पाल ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

विज्ञापन
सिरमौर जिले के मानगढ़ स्कूल की नव गठित एसएमसी की कार्यकारिणी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए आमसभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या संध्या चौहान ने की। इस मौके पर तीन वर्षों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें विजय पाल ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जबकि विभिन्न कक्षाओं के लिए हीरा देवी, सीमा ठाकुर, अरुणा शर्मा, रण सिंह ठाकुर, लज्जा राम, नरदेव सिंह, भीमेशवर दत्त शर्मा, जगमोहन, विजयपाल ठाकुर, नीलम शर्मा, अमरा देवी, तेजिंद्र दत्त शर्मा, रतनदास, बीना देवी और बबली देवी को सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं शास्त्री अध्यापक सचिन शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता सूर्यकांत शर्मा, टीजीटी अध्यापक प्रमोध कुमार को शिक्षक सदस्य चुना गया।
इसके अलावा प्रधानाचार्य संध्या चौहान, पंचायत प्रधान सरोज भंडारी, पंचायत उपप्रधान चिंतामणि और पंचायत समिति सदस्य अमरा देवी को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष विजय पाल ठाकुर ने उनका चयन करने पर सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और स्कूल के विकास में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें