फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त गृहकर जमा करवाने पर मिलेगी 30 फीसदी छूट : निर्मल कौर

विज्ञापन
नगर परिषद पांवटा साहिब की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदगण। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद की मासिक बैठक नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर की अध्यक्षता में हुई। शनिवार देर शाम तक चली पांवटा नगर परिषद की मासिक बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार मंथन किया गया।
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने कहा कि सबसे प्रमुख मुद्दों में नगर परिषद को मिलने वाले शराब कर को 2 रुपये से 5 रुपये प्रति बोतल करने का प्रस्ताव पारित कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। एकमुश्त गृह कर जमा करवाने पर 30 फीसदी छूट की अवधि को अब बढ़ा कर 31 दिसंबर 2021 तक कर दिया गया है।
शहर को डस्टबीन फ्री बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में दिन में दो समय कूड़ा उठाने वाले वाहन की व्यवस्था होगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य सभी 13 वार्ड में खुले में कोई कूड़ा न फेंका जाना है। बैठक में सभी वार्डों के करीब 1.60 करोड़ की लागत के 16 विकासात्मक कार्यों को मंजूरी प्रदान कर शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मेला मैदान सौंदर्यीकरण और टाइल कार्य, नगर परिषद के नये कार्यालय बनाने की योजना, रामलीला मैदान में भूमिगत पार्किंग की प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई। वहीं अधर में लटके पांवटा के सामुदायिक भवन योजना को 77 लाख बजट मंजूरी को भेजा गया है। ग्रीन टैक्स वसूली योजना, विकास कार्यों और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह बेदी, कनिष्ठ अभियंता ललित गोयल, पार्षद मधुकर डोगरी, सीमा देवी, दीपक कुमार, राजरानी, दीपा शर्मा, अंजना भंडारी, रविंद्र पाल सिंह, रोहताश नांगिया, मीनू गुप्ता, राजेंद्र सिंह, ममता सैनी, सीमा देवी, मनोनीत पार्षद अशोक शर्मा, मनजीत चौधरी, कनिष्ठ अभियंता ललित गोयल, कनिष्ठ सहायक-एकाउंटेंट बारु राम शर्मा समेत नगर परिषद के पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें