फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आयोग के गठन की मांग ने पकड़ा जोर, किया मंथन

विज्ञापन
सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर राजगढ़ में बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर शिरगुल मंदिर राजगढ़ में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों को जागृत करने और अपने अधिकारों को लेने के लिए प्रदेश भर में भ्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन के लिए सात सितंबर को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी संगठनों से दलगत राजनीति एवं वैचारिक मतभेद छोड़कर एक मंच पर आकर इस मुहिम में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में संघ के प्रदेश युवा प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने कहा देश में 36 आयोग का गठन किया गया है, लेकिन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद सवर्ण आयोग नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को स्वर्ण समाज के सभी संगठनों द्वारा शिमला में किए गए प्रदर्शन की तर्ज पर हर जिला मुख्यालय में सभी संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा राजगढ़ के अध्यक्ष रतन हाब्बी, सामान्य संयुक्त मंच पच्छाद अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव प्रमोद पुंडीर, कपिल ठाकुर, भानू चौधरी, रजनीश ठाकुर, अनुज ठाकुर, शुभम, अरुण और शशिपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें