फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी मकान से 45 लीटर, दुकान से 10 बोतल देसी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/सराहां (सिरमौर)। सराहां पुलिस ने एक महिला के रिहायशी मकान से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम गश्त के दौरान पंजपीरी में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि महिमा देवी निवासी गांव खड़ोती, डाकघर ढंगयार, तहसील पच्छाद अपने रिहायशी मकान में अवैध तौर पर कच्ची शराब बेचने का कारोबार करती है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिमा देवी के रिहायशी मकान पर छापा मारा।
मकान की तलाशी ली तो घर के अंदर से 45 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में कालाअंब पुलिस ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 10 बोतलें देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें