फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडानाला पार करना छोटे वाहनों के लिए बना जी का जंजाल

विज्ञापन
राजगढ़-कंडानाला मार्ग पर कंडानाला के बीच से गुजरता एक वाहन - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार-भटयूड़ी सड़क की हालत खस्ता हो गई है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क के बीच पड़ने वाले कंडा नाला पर तो हालत और बदतर है। यह नाला पार करना छोटे वाहन चालकों के लिए चुनौती बना हुआ है। इस नाले के पत्थर छोटे वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई वाहनों के चेंबर तक फट चुके हैं। कई बार तो वाहनों को यहां से धक्के देकर निकालना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में तो यहां दो ट्रक ही फंस गए थे। जिससे यह मार्ग कई घंटे बंद रहा। बावजूद इसके इस मार्ग की सुध तक नहीं ली जा रही है। इस समय भी कंडा नाला का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। जो वाहनों के लिए खतरे से खाली नहीं है। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर चुके इस नाले की लोनिवि सुध लेना ही भूल गया है। बता दें कि यहां पर दो साल से पुल का निर्माण कार्य भी चला हुआ है जो आज भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

नौहराधार पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह, छोगटाली पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, उपप्रधान मामराज, पूर्व प्रधान तपेंद्र सिंह, वाहन चालक देवराज, देविंद्र सिंह, अशोक और सतीश का कहना है कि राजगढ़ से कंडा नाला तक 18 किमी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कंडा नाला के पास तो हालत और बदतर है। यहां से छोटे वाहनों का गुजरना परेशानी का सबब बना हुआ है। उन्होंने विभाग से मांग की कि जब तक यहां पुल का कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक यहां पर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त किया जाए। गड्ढों को भरा जाए। कंडा नाला प्वाइंट को भी दुरुस्त किया जाए।
लोनिवि राजगढ़ के एक्सईएन नरेंद्र वर्मा ने कहा कि बरसात के कारण पुल का निर्माण कार्य बंद है। शीघ्र ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा। कंडा नाले में गटका डाल दिया जाएगा और गड्ढों को भरने के लिए जेसीबी मशीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें