पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने शुभखेड़ा में अवैध शराब बरामद की है। पांवटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पांवटा के शुभखेड़ा में अवैध शराब बेची व परोसी जा रही है। इसके बाद एएसआई रामपाल, राकेश व सुमेर चंद समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
फास्ट फू ड की दुकान में छापामारी के दौरान आरोपी जरनैल सिंह(50) से अवैध शराब की 36 बोतलें बरामद की गईं। आरोपी इस क्षेत्र में फास्ट फूड की की दुकान चलाता है। साथ ही चोरी छिपे अवैध रुप से शराब बिक्री करता है। शराब बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।