फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में दो सड़क हादसे, तीन की मौत, दो घायल

Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराोददाहू/ संगड़ाह
विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
ददाहू/ संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुका-संगड़ाह सड़क मार्ग पर बुधवार को दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सड़क हादसों के स्पॉट की दूरी लगभग 300 मीटर थी। नाहन ब्लॉक के पूर्व बीडीसी अध्यक्ष, एक बैंक कर्मचारी और एक ठेकेदार इन दो हादसों में काल का ग्रास बने। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दो घायल नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन



पहला हादसा बुधवार सुबह करीब छह बजे हुआ। पुलिस के अनुसार संगड़ाह में शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों से भरी एक कार खड़कोली के समीप अनियंत्रित होकर करीब 400 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 48 वर्षीय कार चालक जय प्रकाश शर्मा निवासी ददाहू व 47 वर्षीय पंडित देवदर्शन शर्मा निवासी शिरूमाईला की मौके पर ही मौत हो गई। 

जय प्रकाश यूको बैंक में कैशियर थे, जबकि देवदर्शन नाहन ब्लॉक के पूर्व बीडीसी चेयरमैन और वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा रेणुका मंडल के अध्यक्ष थे। हादसे में कैंथरा निवासी 42 वर्षीय रामस्वरूप व संगड़ाह के टिकरी निवासी 47 वर्षीय ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ददाहू से नाहन रेफर करना पड़ा। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने मृतकों को 20-20 हजार तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी।
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा इसी सड़क पर परथाना के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार खड़कोली से करीब 300 मीटर दूर निर्माणाधीन सड़क से चट्टान गिरने के कारण ठेकेदार उसकी चपेट में आ गया। चट्टान गिरने से वह कार सहित गहरी खाई में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान ददाहू निवासी 54 वर्षीय प्रदीप सूद के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे ददाहू अस्पताल लाया गया। उसे नाहन रेफर किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान पिकअप चालक पिकअप से बाहर था। वह आगे निकलने के लिए रास्ता खुलवा रहा था कि पिकअप में बैठा मालिक पत्थर गिरने से पिकअप सहित खाई में जा गिरा। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। रेणुका थाने के एसएचओ देवानंद गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें