फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर छात्र पर तलवारों से हमला

Wed, 19 Apr 2017 11:53 PM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
रादौर बस स्टैंड के पास बुधवार की दोपहर अज्ञात हथियारबंद युवकों ने एक छात्र पर हमलाकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। छात्र को तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल करने के बाद अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद रादौर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल छात्र को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल रादौर ले जाया गया। जहां छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। बुधवार की दोपहर को गांव खेड़ी लक्खा सिंह निवासी सुरेंद्र कुमार (20) यमुनानगर से बस द्वारा रादौर बस स्टैंड पर आया था। जब वह बस स्टैंड के निकट एचडीएफसी बैंक के पास खड़ा हुआ था। तभी पांच-छह अज्ञात युवकों ने उस पर तलवारों से हमला बोल दिया। हमले में छात्र सुरेंद्र के शरीर पर गहरे घाव आए। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस बारे थाना रादौर प्रभारी ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक के बयान लेने के बाद हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें