फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वाल बांदली गांव में अफीम की खेती बरामद, 550 पौधे पाए

Sun, 07 May 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के पझौता क्षेत्र के तहत आने वाले क्वाल बांदली गांव में रविवार दोपहर को राजगढ़ पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 550 पौधे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस अभियान में डीएसपी योगेश रोल्टा स्वयं मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र के पटवारी अमर सिंह को भी साथ लिया गया था। इस टीम में थाना प्रभारी बलवंत सिंह के अलावा एएसआई रोशन, हैड कांस्टेबल शीतल प्रकाश, संजय व सुनील भी शामिल थे।


डीएसपी योगेश रोल्टा ने अफीम के 550 पौधे बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस भूखंड पर अफीम की खेती की जा रही थी, उसके असल मालिक का पता निशानदेही के बाद ही साफ  होगा। उन्होंने साफ  कहा कि जिस व्यक्ति की जमीन पाई जाएगी उसके खिलाफ  कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें