फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में शराब के ठेके के विरोध में उतरे लोग

Sat, 08 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
विज्ञापन
चूने की बोरी की आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन स्थित वार्ड नंबर दो की टेलीफोन कॉलोनी के निकट रोड पर शराब का ठेका खोले जाने की भनक लगते ही लोगों में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस ठेके को यहां नहीं खोला जाए। लोगों ने शराब का ठेका यहां खुलने पर विरोध की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में विधायक डॉ. राजीव बिंदल तथा उन्हीं की मार्फत उपायुक्त सिरमौर को भी पत्र भेजा है। इसमें टेलीफोन एक्सचेंज कॉलोनी के निकट सड़क पर खुल रहे शराब के ठेके का कड़ा विरोध जताया है। 

स्थानीय पूर्व पार्षद नीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, शशिबाला, सुशीला शर्मा, अभ्यकांत, अजयकांत, संतोष अग्रवाल, रश्मि, प्रियंका, उषा अग्रवाल आदि ने बताया कि क्षेत्र में शराब के ठेके के लिए चुपके से रात को दुकान का निर्माण करवाया जा रहा है। जबकि यहां निकट में ही दो सरकारी स्कूल, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन है। इसी मार्ग से अधिकतर रोगी अस्पताल को जाते हैं। यही नहीं यह मार्ग शहर की चुनिंदा सैरगाहों में आता है जहां रोजाना सुबह-शाम पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सैर को आते हैं। उन्होंने बताया कि यदि शराब का ठेका यहां खुलता है तो सभी लोग सैर सपाटे से भी वंचित रह जाएंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब के ठेके को क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब का ठेका यहां न खुले इसके लिए पुरजोर प्रयास किया जाएगा। शराब के ठेके के विरोध में सामाजिक संस्थाओं का भी समर्थन हासिल किया जा है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाहन पहुंचने पर इस संदर्भ में उन्हें एक ज्ञापन सौंप शराब का ठेका शहर की आबादी से दूर खेलने की मांग की जाएगी। 
उधर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया को डीओ लैटर भेज शहर की आबादी के बीच, स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थलों की बजाए शराब का ठेका शहर से बाहर खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें