फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातापुल के समीप चरस समेत एक गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सीमा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरक्षा शाखा और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सुरक्षा शाखा और पांवटा पुलिस टीम ने बाता पुल चौक के पास चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई वर्षों से चौक पर रेहड़ी का कार्य करता है। गुप्त सूचना पर आरोपी की तलाशी ली गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अवैध नशे की बिक्री एक रेहड़ी संचालक करता है। शनिवार रात को संयुक्त टीम संदिग्ध पर नजर रख रही थी। देर रात को एएसआई अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी मामराज पुंडीर, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह व आरक्षी नवराज सिंह की टीम ने एनएच 7 पर नाका लगाया था। बातापुल चौक के समीप एक युवक इस्लाम(26) पुत्र नानुदीन निवासी हरियाणा कलेसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम को 269 ग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। आरोपी इस्लाम के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
--------------------

सुरेश तोमर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें