फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनवाला स्कूल का लापता लिपिक अमृतसर में मिला

Mon, 07 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सैनवाला स्कूल में कार्यरत लापता लिपिक का पता चल गया है। अमृतसर में लिपिक की लोकेशन ट्रेस हुई है जिससे पिछले 4 दिनों से परेशान परिजन व रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली है। सर्विलांस पर लगे लिपिक के किसी दोस्त को कॉल करने पर खुलासा हुआ। इसके बाद पांवटा पुलिस टीम अमृतसर रवाना हो गई है।

बता दें कि विगत 4 नवंबर को सैनवाला स्कूल में कार्यरत लिपिक कोलर निवासी प्रदीप कुमार लापता था। क्लर्क ने स्कूल में पांवटा कोर्ट जाने की बात कही थी लेकिन रहस्यमयी ढंग से युवक गायब हो गया था। मोबाइल भी उसी दिन 11 बजे के बाद से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की बाइक एसडीएम कार्यालय के समीप मिली थी जिससे चिंतित, परिजनों व ग्रामीणों ने अपहरण का अंदेशा जताया था। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में परिजनों व ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी पांवटा से मिला था। इसके बाद पुलिस ने लापता क्लर्क का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला था कि प्रदीप नौकरी के साथ साइड बिजनैस भी करते हैं, जिससे उस पर लाखों कर्जा है। कर्जदारों के तंग करने से परेशान रहता था। उनसे बचने के लिए बाइक पांवटा में छोड़ कर गुपचुप तरीके से पड़ोसी राज्य में पहुंच गया। इसके बाद तलाश अभियान में जुटे लिपिक के परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण काफी परेशान थे। सोमवार को युवक ने अपने किसी दोस्त को कॉल कर दी जिसकी लोकेशन पंजाब के अमृतसर में पाई गई।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि प्रदीप कुमार को लेने अमृतसर पुलिस टीम भेज दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें