फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर दवा इकाई के मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा इकाई के मजदूरों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। मजदूर यूनियन ने इकाई प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर हक के लिए आवाज बुलंद की। पिछले 9 दिनों से मजदूर यूनियन मांगों को लेकर गेट के बाहर हड़ताल पर है। धरना प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें इकाई प्रबंधन के अड़ियल रवैये के खिलाफ मजदूर यूनियन ने भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मजदूर नेता प्रदीप चौहान व इकाई की मजदूर यूनियन प्रधान ब्रजमोहन ने कहा कि 16 मई से हड़ताल जारी है लेकिन इकाई प्रबंधन अड़ियल रवैया अपना रहा है।
यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगें नहीं मानी जा रही है जिसके चलते हड़ताल जारी है। श्रम अधिकारी के साथ समझौता बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा। 21 में 26 मार्च तक यूनियन ने पहले भी हड़ताल रखी थी। 26 मार्च को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ जिसमें जायज मांगे मान ली गई थी। अब एक माह बाद भी दूसरी इकाई से कामगारों को वापस नहीं बुला रहे। यूनियन के पदाधिकारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि मजदूर यूनियन का लिखित ज्ञापन मिला है। इकाई प्रबंधन व कामगार यूनियन के बीच उपजे विवाद को सुलझाने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें