फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में देवर ने महिला की गोली मारकर की हत्या

Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
शराब के नशे में देवर ने महिला की गोली मारकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव सिरौला बख्शीपुर में देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव सिरौला बख्शीपुर में रामनिवास पुत्र गंगाराम बुधवार सुबह शराब के नशे में अपने भाई हरिविलास की पत्नी विशना देवी को गाली दे रहा था। विरोध करने पर रामनिवास ने भाभी की पिटाई कर दी और घर से बंदूक निकाल कर ले आया। देवर को बंदूक लाते देख विशना देवी अपनी जेठानी मुन्नी देवी पत्नी पन्नालाल के घर में छुप गईं। मुन्नी देवी घर के दरवाजे बंद कर रही थीं तभी रामनिवास ने गोली चला दी जो दरवाजे को चीरते हुए मुन्नी देवी के जा लगी। इससे परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। घायल मुन्नी देवी को उपचार के लिए ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रामनिवास फरार हो गया। सूचना पर सीओ शमशेर सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। पन्नालाल ने छोटे भाई के खिलाफ  पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसराना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें