फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाब्बन में अवैध आरा मशीन जब्त

Tue, 27 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/राजगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
राजगढ़ के तहत हाब्बन वन परिक्षेत्र में वन काटुए सक्रिय हो गए हैं। हरे-भरे पेड़ों को काटने के बाद इन्हें अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों में काट कर बेचने की भी आशंका है। वन विभाग की टीम की ओर से छेड़े गए अभियान के तहत ऐसी ही एक अवैध आरा मशीन को जब्त भी किया गया है। जांच के दौरान आरा मशीन मालिक इसे चलाने से संबंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। लिहाजा, विभाग ने मशीन जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने हाब्बन परिक्षेत्र में वन काटुओं के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को एक आरा मशीन जब्त की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी हर्षमोहन के नेतृत्व में विभाग के दल ने ग्राम पंचायत के धाईला गांव में औचक निरीक्षण किया। जहां मदन सिंह की आरा मशीन अवैध रूप से लगाई हुई पाई गई। दस्तावेज एवं परमिट नहीं होने की वजह से विभाग के कर्मचारी उसे अपने साथ कार्यालय लेकर आ गए। इस दल में बीओ जयसिंह, वन रक्षक शीतल कुमारी, वन कर्मी जोगेंद्र सिंह, ओम सिंह, मेद राम तथा मोहर सिंह आदि शामिल थे। गौरतलब है कि हाब्बन इलाके में इससे पहले जहां आरा मशीनें जब्त की गई हैं, वहीं जंगलों में अवैध कटाने के मामले भी सामने आए हैं। पुलिस में भी इस संदर्भ में मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें