रेवाड़ी में सिटी पुलिस ने मोहल्ला बंजारवाड़ा में जुआ खेल रहे एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला बंजारवाड़ा में कुछ लोग पैसे से जुआ खेल रहे है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी संजय पुलिस को हत्थे चढ़ा गया। पुलिस ने मौके से नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।