फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्होड़ी क्षेत्र से ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते जूझना पड़ता है जाम से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने माजरा ट्रक चोरी मामले को सुलझा लिया है। इस मामले के आरोपी को हरिपुरखोल से गिरफ्तार किया गया। यूपी के शाहजहांपुर से चोरी किए ट्रक को भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस जांच टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। चोरी के कुछ और मामलों में उसके संलिप्त होने का खुलासा भी हो सकता है। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि पांवटा पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाली माजरा चौकी में विगत माह एक ट्रक चोरी होने की शिकायत मिली थी। माजरा क्षेत्र के पल्होड़ी से एक ट्रक चोरी हो गया था। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से चोरी का ट्रक बरामद कर लिया था लेकिन  ट्रक चोरी का आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। माजरा पुलिस जांच टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी को हरिपुरखोल क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद माजरा पुलिस चौकी से मुख्य आरक्षी प्रताप सिंह तोमर व एचएचसी मुमताज अली मौके की तरफ रवाना हुए। हरिपुरखोल से ट्रक चोरी मामले के आरोपी यमुनानगर छछरौली के इब्राहिमपुर निवासी नेक मोहम्मद उर्फ नेकी पुत्र रुकमदीन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। ट्रक को चोरी कर यूपी में जाकर बेचने के फिराक में था लेकिन ट्रक को पुलिस जांच टीम ने बरामद कर लिया। 

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि एक माह पहले माजरा के पल्होड़ी से ट्रक चोरी हुआ था। ट्रक चोरी करने का आरोपी और ट्रक बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें