कार से अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
पावंटा के बहराल बैरियर पर पुलिस ने लगाया था नाका
हरियाणा से हिमाचल में आ रहे वाहनों की हो रही थी चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल सीमा पर पांवटा पुलिस टीम नेे सोमवार रात को नाका लगा रखा था। इस दौरान एक कार की तलाशी के दौरान हरियाणा ब्रांड की 48 बोतलें अवैध शराब की बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
सोमवार देर रात को पुलिस टीम पांवटा ने हरियाणा बैरियर पर बहराल में रात्रि गश्त और नाका लगाया था। इस दौरान हरियाणा के यमुनानगर की ओर से एक कार हरियाणा नंबर की आई। इसमें दो लोग सवार थे। कार चालक ने अपना नाम नितिन, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अमित बताया। पुलिस ने कार की चेकिंग के दौरान अवैध शराब की 48 बोतलें बरामद कीं। इन पर सेल इन हरियाणा ओनली लिखा था। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि अवैध शराब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।