फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ महज ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो सीटी के देह व्यापार ठिकानों से जुड़े हैं दलालों के तार
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ महज ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी
देह व्यापार में धकेली जा रही बाहरी राज्यों की लड़कियां
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धार्मिक नगरी पांवटा में देह व्यापार खूब फलफूल रहा है। बाहरी राज्यों से इस धंधे में लिप्त लड़कियों को बुलाया जा रहा है। शुक्रवार को एक पीजी में पुलिस की दबिश में भंडाफोड़ केवल ट्रेलर मात्र ही है। इसकी पूरी पिक्चर अभी बाकी है। सूत्र बताते हैं कि देह व्यापार में सक्रिय गिरोह के तार सीधे मेट्रो सिटी के दलालों से जुड़े हो सकते हैं। मामले की तफ्तीश को गहनता और बिना किसी दबाव के करने पर कई सफेदपोश बेनकाब हो सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात जिला पुलिस टीम ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापामारी में नाहन, पांवटा और माजरा पुलिस को शामिल किया गया था। देह व्यापार से जुड़ी दो लड़कियों और सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली जैसे मेट्रो सिटी से गिरोह के तार जुड़े हैं। देह व्यापार के लिए दोनों युवतियां पांवटा पहुंची थीं। जांच में यह भी बात सामने आई है कि देह व्यापार में संलिप्त सक्रिय दलालों का नेटवर्क दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और देहरादून जैसे शहरों से जुड़ा है। इन दलालों ने धार्मिक नगरी में कुछ पीजी को इस घिनौने कार्य का अड्डा बनाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इन दलालों के चक्रव्यूह में सफेदपोश भी फंस रहे हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि संदिग्ध क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है, जिससे इस तरह के अनैतिक कार्यों में संलिप्त गिरोह को दबोचा जा सके। पांवटा के पीजी में पकड़े मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें