अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
राजबन की एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवती ने देहरादून के एक अस्पताल में वीरवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि, जहर खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राजबन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजबन निवासी संजय कुमारी उर्फ अंजू ने (24) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर किया। लेकिन, परिजन उसे देहरादून अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजबन चौकी प्रभारी एसआई सुभाष चंद की टीम जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, सिविल अस्पताल पांवटा के सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि शव का शुक्रवार सुबह पांवटा में पोस्टमार्टम किया गया। युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।