फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियनों की मारपीट में आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में मल्टी एक्सेल ट्रक सोसायटी और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच विवाद हो गया है। वीरवार देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कारों के शीशे भी तोड़े दिए। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीन घायलों प्रदीप सिंह, चंद्रजोत सिंह व गिरिराज को ज्यादा चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मल्टी एक्सेस ट्रक यूनियन की करीब एक माह पहले नई यूनियन के रूप में रजिस्ट्रेशन हुई थी। तभी से ट्रक यूनियनों के बीच छुटपुट विवाद शुरू हो गया था। लेकिन, वीरवार रात यह विवाद मारपीट में बदल गया। हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मल्टी एक्सेल ट्रक सोसायटी सदस्य कोलर निवासी ट्रांसपोर्टर गिरिराज ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि अन्य साथियों के साथ मल्टी एक्लेस ट्राले को रामपुरघाट स्थित नितिन फार्मा इकाई में लोड करने जा रहे थे। लेकिन, रामपुरघाट पहुंचने पर दूसरी ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके साथ हाथापाई की और डंडे व रॉड से हमला किया।
विज्ञापन

वहीं, सिरमौर ट्रक यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि उन्होंने पुलिस थाने में लिखित शिकायत सौंपी है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि गिरिराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट के आरोप में जसमेर सिंह, बलजीत सिंह, बिंदर सिंह, जंगबीर सिंह, पंकज, हन्नी व दयाला के खिलाफ आईपीसी की 323, 506, 427, 147, 148 व 149 के तहत मामला दर्ज किया है।
बाक्स..
एनएच को किया जाम
मल्टी एक्सेल ट्रक सोसायटी के आक्रोशित सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। वीरवार रात को मारपीट घटना के बाद पहले अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद सदस्यों ने देर रात करीब पौने एक घंटे तक बद्रीपुर में एनएच पर जाम लगाया। एसडीएम पांवटा एचएस राणा, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान व एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को समझाकर एनएच से जाम हटाया गया।
विज्ञापन

बाक्स
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
उधर, मल्टी एक्सेल ट्रक सोसायटी पांवटा की अध्यक्ष एवं पार्षद हरविंद्र कौर ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि सिरमौर ट्रक यूनियन उपप्रधान जसमेर सिंह व अन्यों सदस्यों ने उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें