फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक-बाइक टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
विज्ञापन

देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर किशनकोट के समीप हादसा
सिविल अस्पताल पांवटा से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर किशनकोट के समीप सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को एनएच-7 पर किशनकोट के समीप भंगानी के पहाड़ीवाला निवासी गौतम पुत्र साहबराम व दिनेश कुमार(25) पुत्र धर्मपाल निवासी भंगानी बाइक पर सवार होकर पांवटा की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर अचानक सामने से आ रहे एलपी ट्रक से जा टकराई जिससे दोनों युवकों को सिर व बाजुओं में गंभीर चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को नाहन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। सड़क हादसों का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें