फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा इकाई के वरिष्ठ प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा निवासी एक युवक को दवा कंपनी कार्यालय में एक लड़के व लड़की की शिकायत करना मंहगा पड़ गया। अब युवक को कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक से मानसिक प्रताड़ना व धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी सिरमौर व डीएसपी पांवटा से कर दी है।
पांवटा के भांटावाली निवासी जसबीर सिंह पुत्र मलखान सिंह ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत कर दी है जिसमें कहा है कि एक नामी दवा कंपनी में कार्यरत है। 18 मार्च 2017 को कंपनी कार्यालय परिसर में ही एक युवक-युवती अश्लील हरकतें कर रहे थे। उसकी तुरंत शिकायत दवा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को कर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई करने की जगह उल्टे शिकायतकर्ता को भी कंपनी के अधिकारी ने धमकाना शुरू कर दिया। दो टूक कह दिया कि तुम ज्यादा चक्कर में पड़ोगे, तो तेरी ही नौकरी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक का आरोप है कि अब युवक-युवती को खूब शह दे दी गई है जिससे दोनों ने उल्टे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों धमका रहे हैं कि तुम्हें ही झूठे बलात्कार के मामले में फंसा देंगे। इकाई के अधिकारी की मानसिक रुप से प्रताड़ना व युवक-युवती के ब्लैकमेल करने की बात को घर में पत्नी व परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने मिल कर फैसला लिया कि पुलिस अधिकारियों व पांवटा थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई जाए। पीड़ित ने कहा कि भयभीत होकर 2 सप्ताह से नौकरी पर नहीं जा सका है। इस बारे में पूरी जानकारी अपने कर्मचारी संगठन को भी दे दी है। इसी संदर्भ में एसपी सिरमौर व डीएसपी पांवटा को लिखित पत्र सौंप दिया गया है जिसमें कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी गई है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी पांवटा को जांच के निर्देश दिए गए है।
--युवक ने एसपी और डीएसपी पांवटा से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
--युवक-युवती की शिकायत करने पर मिल रही धमकियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें