फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा उद्योग में तैनात सुरक्षा कर्मी से मारपीट पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत मोगीनंद क्षेत्र स्थित एक दवा उद्योग के सुरक्षा कर्मी से कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद अज्ञात लोग मौके पर से फरार हो गए। सुरक्षा कर्मी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोगीनंद स्थित दवा उद्योग में संजीव कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी यमुनानगर (हरियाणा) रात को ड्यूटी पर तैनात था। रात को करीब 11 बजे उसने एक व्यक्ति को उद्योग के गेट के पास बैठे देखा। सुरक्षा कर्मी ने जब उससे पूछताछ करनी शुरू की तो वह व्यक्ति तैश में आ गया, जिससे उनके बीच जमकर बहस हुई। इसी दौरान उस व्यक्ति ने फोन करके अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया। तीन-चार लोगों ने अपने साथी के साथ मिलकर सुरक्षा कर्मी की धुनाई शुरू कर दी। उनकी धुनाई से सुरक्षा कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल में लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, कालअंब पुलिस ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट करने की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें