फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय मोबाइल स्नेचर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। अंतरराज्यीय मोबाइल स्नेचर गिरोह का कालाअंब पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस को गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचने में सफलता हाथ लगी है। पिछले काफी समय से यह गिरोह बेहद ही शातिराना अंदाज से वारदात को अंजाम देता आ रहा था। जानकारी के अनुसार औद्योगिक नगरी कालाअंब के मैनथापल इलाके में काली माता मंदिर के समीप कालाअंब पुलिस को अंतरराज्यीय मोबाइल स्नेचर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। गिरोह के सदस्यों से ब्रांडेड मोबाइल सेट भी बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि एक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक मोगीनंद क्षेत्र से एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर कालाअंब की तरफ फरार हो गए। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काली माता के मंदिर के पास व हरियाणा की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। लिहाजा, पुलिस ने मोबाइल स्नेचरों को घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवकों की पहचान सागर पुत्र कुलविंदर, रोहित पुत्र हरपाल निवासी डेहर (नारायणगढ़) और शिवचरण पुत्र वंचित सिंह निवासी गनौली लबाना, नारायणगढ़ के रूप में हुई है। काफी दिनों से गिरोह कालाअंब पुलिस की रडार पर था।
विज्ञापन

बता दें कि मोबाइल स्नेचिंग के मामले में किसी भी व्यक्ति ने थाने में आज तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। मोबाइल छिन जाने के बाद सिर्फ सिम कार्ड बंद कराने के लिए ही एफआईआर दर्ज हुई है।
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। पिछले कुछ दिनों में गिरोह के सदस्यों ने 15 मोबाइल पर हाथ साफ किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

बॉक्स---
इलाके की रैकी करते थे गिरोह के सदस्य
गिरोह के सदस्य काफी अरसे से इलाके में सक्रिय थे। शातिर वारदात को अंजाम देने के लिए पहले बाकायदा इलाके की रैकी करते थे। इसके लिए ऐसी अलग-अलग जगह चुनी जाती थी, जहां से वारदात को अंजाम देने के बाद चोर रास्तों से भागकर हरियाणा में दाखिल हो सकें। कालाअंब में हरियाणा की ओर जाने वाले कई गुप्त रास्ते हैं। गिरोह द्वारा कालाअंब क्षेत्र से मोबाइल स्नेचिंग करके नारायणगढ़ के ही एक व्यक्ति को बेच दिए जाते थे। लिहाजा, पुलिस मोबाइल स्नेचरों से गहनता से पूछताछ कर रही है। मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें