फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा नाबालिग अंबाला के नखरौली से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब के खारी क्षेत्र से अगवा हुई नाबालिग लड़की को कालाअंब पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक साल बाद पुलिस के हाथ यह सफलता लगी। बता दें कि वर्ष 2017 में 2 जून को नाबालिग के परिजनों ने कालाअंब पुलिस थाने में अपनी लड़की के अगवा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने अंबाला के नखरौली निवासी विनोद कुमार पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की तलाश शुरू कर दी थी। कई दबिशों के बाद पुलिस को एक साल बाद लड़की को बरामद करने में सफलता हासिल हुई।
पुलिस ने बुधवार को नखरौली गांव से आरोपी विनोद कुमार को लड़की के साथ ढूंढ निकाला। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें