फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी हजार की नकदी छीनकर शातिर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के शमशेरपुर इलाके में एक व्यक्ति से नकदी से भरा बैग छीनकर शातिर फरार हो गए। बैग में करीब 80 हजार रुपये थे। शातिर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शातिरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। लेकिन, अभी तक शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।
जानकारी के अनुसार देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर शमशेरपुर के समीप बेग छीनने का मामला सामने आया। वोडाफोन केयर सेंटर के संचालक शमशेरपुर निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह केयर सेंटर बंद करके घर जाने की तैयारी में था। इस बीच बद्रीपुर की तरफ से दो बाइक सवार आए। आरोपियों ने नोटों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में करीब 80 हजार की नकदी थी। यह राशि पांवटा बाजार से कलेक्शन के रूप में एकत्र की गई थी। इसकी शिकायत पांवटा थाने में कर दी गई है। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि महेंद्र सिंह की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
पांवटा साहिब में छीना-झपटी के मामलों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। दो दिन पहले ही राह चल रही एक महिला के गले से कुछ शातिरों ने सोने की चैन छीन ली थी। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें