फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

455 किग्रा चूरापोस्त मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना पुलिस ने चूरा पोस्त मामले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। इस वर्ष फरवरी माह में करीब 455 किलो ग्राम चूरापोस्त की खेप पुलिस टीम ने पकड़ी थी। मामले में अब तक पांच आरोपियों को पकड़ा जा चुका है लेकिन मामले का मास्टर माइंड आरोपी पिछले छह माह से पुलिस जांच टीम की आंखों में धूल झोंक कर अपने ठिकाने बदल-बदल कर छिपता फिर रहा था।
विज्ञापन

शिमला उच्च न्यायालय में जमानत याचिका रद्द होने पर शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बता दें कि 11 फरवरी 2021 को पांवटा थाना पुलिस टीम ने करीब 455 किलोग्राम चूरापोस्त की बड़ी खेप को विभिन्न स्थानों पर बरामद किया था। इसके बाद पुलिस जांच टीम अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर चुके थी लेकिन इस मामले के मास्टर माइंड आरोपी प्रवीण कुमार निवासी सतीवाला पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
पांवटा पुलिस जांच टीम ने शुक्रवार को शिमला हाई कोर्ट में इस मामले के सतीवाला निवासी मुख्य आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिससे कि पुलिस जांच टीम को पता चल सकेगा कि इतनी बड़ी मात्रा में चूरापोस्त पहुंचती कहां से थी।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने कहा कि शिमला हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद चूरापोस्त मामले के मास्टर माइंड प्रवीण कुमार निवासी सतीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक करीब आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें