फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई लेने के बहाने ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा साहिब के तहत एक वाहन एजेंसी से शातिर की ओर से ट्राई लेने के बहाने एक ट्रैक्टर चोरी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस को साैंपी शिकायत में एजेंसी के सेल्जमैन महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश के शामली निवासी सुमित चौहान अपने दो स्थानीय साथियों के साथ एजेंसी में पहुंचा। इस बीच एक ट्रैक्टर पसंद आने के बाद सुमित ने सेल्जमैन को आधार और पैन कार्ड सौंपते हुए ट्रैक्टर की ट्राई लेने की गुजारिश की।
विज्ञापन

इसके बाद ट्राई लेने के बहाने आरोपी ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद अपने स्तर पर उसने आरोपी सहित चोरी हुए ट्रैक्टर को खोजने के भरसक प्रयास किए लेकिन मगर वापस नहीं मिला। इसके बाद सेल्जमैन महेंद्र सिंह ने पांवटा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें