फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पझौता में 511 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों से 511 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। मुख्य आरक्षी शीतल प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस चौकी पझौता की टीम गत रोज शलैच कैंची धामला सड़क पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच एक मोटरसाइकिल नंबर एचआर 02एक्स-1931 धामला की तरफ से शलैच कैंची पर लगाए गए नाका स्थल पर पहुंचा, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया तो चालक ने मोटर साइकिल को रोक दिया। मोटरसाइकिल रुकते ही पीछे बैठे सवार ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस दल ने पकड़ लिया। इन दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि चालक रणदीप निवासी गांव घड़ोटी तहसील राजगढ़ और पीछे बैठा व्यक्ति भीम सिंह भी घड़ोटी निवासी ही था।
मोटरसाइकिल की तलाशी में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। जबकि भीम सिंह के पिट्ठू के अंदर रखी एक थैली के भीतर प्लास्टिक पारदर्शी लिफाफे में 511 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20-29-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें