फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलोग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के पुरुवाला में चरस के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस दल के साथ। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरुवाला पुलिस को क्षेत्र में अवैध नशा तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुरुवाला पुलिस के अतिरिक्त थाना प्रभारी इंद्र सिंह की टीम ने कंडेला-अंबोया-खोड़ोवाला मार्ग पर नाका लगा दिया। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच एक जायलो वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी विनोद कुमार उर्फ बीनू (34) निवासी डांडा तहसील पांवटा से पुलिस ने 1.021 ग्राम चरस की खेप बरामद की। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी विनोद के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुरुवाला थाना के एएसआई इंद्र सिंह की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें