फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा में अलमारी का लॉकर तोड़ कर उड़ाए लाखों के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला के तहत पड़ने वाले नवादा गांव की महिला ने लाखों के गहने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। परिवार किसी रिश्तेदार के घर गया था। वापस आकर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। शिकायत दर्ज होने के बाद रामपुरघाट पुलिस चौकी की टीम ने जांच तेज की और 24 घंटे के भीतर चोरी के तीन आरोपी दबोच लिए। तीनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब की नवादा ग्राम पंचायत नवादा निवासी फरीदा बेगम पत्नी स्व. अली हसन निवासी ने पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा कि अपने परिवार सहित उत्तराखंड के नवाबगढ़ गई थी। वापस लौट कर देखा घर के कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा और सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी में रखे गहनों में दो कड़े सोना, तीन अगूंठी सोना (दो जनाना, एक
मर्दाना), दो बाली छोटी और दो बाली बड़ी सोने की, एक टिक्की चैन के साथ एवं एक जोड़ी झुमकी तथा चार जोड़ी पाजेब चांदी की गायब मिली।
इसके बाद शुक्रवार को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई। इस चोरी मामले की जांच मुख्य आरक्षी दलीप कुमार प्रभारी पुलिस सहायता कक्ष (पीएबी) रामपुरघाट की टीम ने जांच शुरू कर दी। जांच टीम ने 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में असलम (25), असिफ(24) और फहीम(20) निवासी उत्तराखंड जिला देहरादून तहसील विकासनगर के ग्राम नवाबगढ़ निवासी हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि नवादा गांव में एक महिला के घर गहने चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी मामले के इन आरोपियों को पांवटा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें