नाहन (सिरमौर)। चौगान मैदान में अंडर-19 आयु के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित इस ट्रायल में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चयन प्रक्रिया के दौरान आर्यन, तनिष्क शर्मा, विवेक उपाध्याय, सूरज सिंह, कार्तिक शर्मा, हर्ष कौशल, अचल देव राय, हार्दिक जिंदल, अंश शर्मा, साहिल, प्रणव, आर्यन देव, गौरव चोपड़ा, आलोकित, सोयल खान, हिमांशु शर्मा, रोहित, पार्थ, जितेंद्र, नितिश कुमार, करण, अक्षित भुटानी, निखिल ठाकुर, दीक्षित, सन्नी शर्मा, अक्षित कंवर, आर्यन मनकोटिया, वरुण, कार्तिक शर्मा, यशवंत, सुकेश, रोहित शर्मा, आर्यन शर्मा, देवेश शर्मा, मोहित पुंडीर, सचिन कश्यप, उज्ज्वल शर्मा का चयन हुआ।
यह सभी टूर्नामेंट के लिए लगाए जाने वाले शिविर में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर संघ की ओर से मोहम्मद ताहिर, रविंद्र तोमर, संजय पंडित, वीरेंद्र पाल मौजूद रहे। संघ के सचिव राजेंद्र बब्बी ने यह जानकारी दी।
---------