एससी/एसटी एक्ट मामले में
दो आरोपियों को मिली जमानत
नाहन। आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट के मामले में विशेष न्यायालय ने दो आरोपियों को जमानत दे दी है। इसमें पांवटा साहिब निवासी दिनेश कुमार और नरेश कुमार शामिल हैं।
यह मामला 2 फरवरी 2026 को पांवटा साहिब थाना में दर्ज हुआ है। इन पर बीएनएस की धारा 74, 126(2), 351(2), 3(5) के साथ-साथ एसटी/एसटी एक्ट की धारा 3(5)(r)(s) के तहत आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 31 जनवरी को वह अपने भाई और भाभी के साथ अदालत गई थी। उनके लौटने पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप हैं कि आरोपियों ने जाति-आधारित टिप्पणियों का इस्तेमाल करते हुए पति के साथ मारपीट की। साथ ही, उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। वहीं आरोपियों का कहना था कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है। फिलहाल, मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने आरोपियों को सशर्त शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा किया है।