कालाअंब में टीकाकरण अभियान के दौरान एक युवती को टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कर्मी।
- फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कोरोना टीका लगाने का प्रथम चरण शनिवार को पूरा हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र में तीन टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों में लगभग 10 हजार लोगों को पहला टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण में दूसरा टीका 84 दिन बाद लगाया जाएगा।
कालाअंब, जोहड़ों और मोगीनंद में स्थापित टीकाकरण केंद्र के अलावा मोबाइल टीकाकरण टीम भी इस अभियान में जुड़ी रही। कालाअंब के उद्यमियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के समक्ष कामगारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाए जाने की मांग रखी थी। लिहाजा, प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को कालाअंब में वैक्सीन केंद्र स्थापित करने और स्टाफ मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कोरोना वैक्सीन कार्य में उद्योग विभाग की भूमिका भी सराहनीय रही।
इसके अलावा उद्यमियों ने भी यथा संभव सहयोग किया जिससे यह प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान पूरा हुआ। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीएस चौहान और स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चलाए गए टीकाकरण अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 18 वर्ष से ऊपर के सभी वर्ग के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
................
नाहन के दोसड़का में स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी व स्वयंसेवी।- फोटो : NAHAN