फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में नौनिहालों की तबीयत नासाज, 30 फीसदी बढ़ी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में तापमान 40 के पार जाने पर बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा पड़ रहा है। इन दिनों नौनिहालों की ओपीडी 30 फीसदी तक बढ़ गई है। रोज उपचार को पहुंचने वाले नासाज बच्चों की संख्या 100 से 120 तक पहुंच रही है। इनमें अधिकतर वायरल फीवर, खांसी जुकाम और उल्टी दस्त के मरीज रहते हैं।
दूरदराज गिरिपार गांव से पहुंची अलका, सुनीता व रीनू का कहना है कि दो तीन दिनों से तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद बच्चों का स्वास्थ्य नासाज है। छोटे बच्चों को उल्टी दस्त, बुखार व चक्कर आने लगे हैं।
विज्ञापन

पांवटा निवासी भजन सिंह, रघुवीर, प्रेमानंद व बबली ने बताया कि पांवटा दून क्षेत्र में इन दिनों र्मई जैसी तेज गर्मी पड़ रही है। इसका सीधा असर छोटे बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। नौनिहाल मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
तनुजा, स्वीटी, तनिष्का व बबलू के परिजनों का कहना है कि गर्मी होने पर स्कूल से घर पहुंचते ही बच्चे निढाल से रहते हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा उल्टी और दस्त की परेशानी हो रही है। शरीर में पानी की कमी होने की वजह से यह समस्या हो रही है।
उधर, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि गर्मियों में बीमार छोटे बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले सप्ताह तक रोज 80 से 90 तक बच्चे ओपीडी में पहुंच रहे थे। अब रोज ही 100 से 125 तक छोटे बच्चे ओपीडी में उपचार को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

साफ पानी पीएं, पका हुआ और गर्म खाना खाएं: डॉ. अमिताभ जैन
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि गर्मियों में घर के बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। साफ पानी पीएं, पूरी तरह से पका और गर्म खाना खाएं। बाजार से लाए गए फल-सब्जियों को अच्छी तरह धो कर पकाए। गर्मी के मौसम में सूर्य के प्रकाश में सीधा जाने से बचना चाहिए। खुद को हाइड्रेट रखें। पानी, लाइम वॉटर, नारियल पानी का सेवन करें। हल्का खाना खाएं। ढीले व हल्के रंग के कपड़े पहनकर गर्मी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें