फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर मूर्तियों के शीशे तोड़ नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
शिव मंदिर डोरियोवाला में चोरी की वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत फूलपुर शमशेरगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर-1 शिव मंदिर डोरियोंवाला में चोरी की वारदात हुई है। चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे मूर्तियों के शीशे तोड़े गए। सीसीटीवी कैमरे में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति नजर आ रहा है। अधेड़ व्यक्ति रविवार को डेढ़ बजे मंदिर में भूसा और हाथ में पत्थर लेकर घुसा।
वह पांच मूर्तियों के फ्रेम के शीशे तोड़ने में लग गया। दानपेटी को उसने नहीं छेड़ा लेकिन पांचों मूर्तियों के शीशे तोड़कर वहां रखा कैश ले गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चोरी के दौरान चोर के हाथ में चोट भी आई है। उसके हाथ से खून की कई बंदू टपककर नीचे गिरी हैं। लोगों ने वायरल वीडियो देखने के बाद इसकी सूचना राजबन पुलिस चौकी और मंदिर कमेटी को दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस कर्मी भागवत प्रसाद और भूरा खान मौके पर पहुंचे। वह सीसीटीवी की फुटेज अपने साथ ले गए। बहरहाल अभी तक चोरी करने वाले का सुराग हाथ नहीं लगा है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज लिए जा चुके हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें