फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार प्रदेश में रिपीट होने के सपने देखना छोड़ दे : विक्रमादित्य

विज्ञापन
पांवटा में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा रैली के दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह व पार्टी कार्यकर्त? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जो रिपीट होने का सपना देख रही है, वह सपना ही रहेगा। भाजपा अब सपने देखना छोड़ दे। कहीं ऐसा न हो कि सिराज विधानसभा क्षेत्र की जनता ही रिवाज न बदल दे..। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को वाई प्वाइंट स्थित होटल पाल हवेली सभागार में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। युवा नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा पहले ही ट्रेलर देख चुकी है। अब फाइनल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहेगा। सर्वे के अनुसार ही पार्टी के प्रत्याशी को टिकट मिलेगा।
इस दौरान कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर दिखे। इसे लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पांवटा कांग्रेस का परिवार एक साथ आ गया है। यह शुरूआत अच्छी है, इसका अंजाम भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सिर्फ वीरभद्र सिंह मॉडल ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें