फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अभिषेक व शबनम को चुना सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
बडग़ स्कूल में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

अभिषेक और शबनम को चुना सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
बड़ग स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ग में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें अभिषेक और शबनम को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांधा। प्रधानाचार्य शशिपाल जरयाल ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन को 11,000 हजार रुपये की राशि भेंट की। इससे पूर्व उन्होंने स्कूल में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, ब्लॉक कांग्रेस, अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, एसएमसी अध्यक्ष रमेश चंद चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें