युवा गायक प्रवीण चौहान और बच्चों की नाटी ने मचाया धमाल
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मेधावियों को किए पुरस्कार वितरित
पांवटा साहिब कन्या विद्यालय का उत्कर्ष वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उत्कर्ष वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान युवा गायक प्रवीण चौहान और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा। प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, विशिष्ट अतिथि निदेशक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक अश्वनी शर्मा, हिमालयन समूह वाइस चेयरमैन विकास बंसल, कैरियर अकादमी चंडीगढ़ के काउंसलर रवि डोगरा, पूर्व पार्षद धनवीर कपूर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान व गायक प्रवीण चौहान ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम, सरस्वती वंदना, मैया यशोधा, प्राथमिक पाठशाला के नन्हे बच्चों की सिरमौरी नाटी, मैया यशोदा और गिद्दा सबसे अधिक पसंद किया गया। कन्या स्कूल की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नशा व शिक्षा पर आधारित नाट्य मंचन, गिद्दा, भक्ति गीत, गुजराती, राजस्थानी, गड़वाली डांस, रिमिक्स डांस तथा हिमाचली नाटी पर खूब तालियां बजाई गई। युवा गायक प्रवीण चौहान ने शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
वार्षिकोत्सव के दौरान शिक्षा, खेलकूद समेत शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रवेश स्तर पर नाम रोशन करने वाली मेघा डिमरी, आशी, पलक, तृप्ति, कशिश, तमन्ना, नैना, साक्षी, रुपाशी, मनीषा, नेहा, सिमरन, स्नेहा, मन्नत, साक्षी, निकिता, महक, अनामिका, ईशा, कुसुम, मोनिका, तृप्ति, खुशी, ईशू, यशिता, अनिशा, तनिषा, शीतल, आयुशी, नेहा, कोमल, अंशुल, अंशिका, मंताषा, कृतिका, निकिता, वंशिका, अबिदा, अकृति, अरुषी, यशमित, आस्था, कुसुम, सपना, प्रीति, रितू, तथा प्राथमिक स्तर के मेधावी वरुण, विशाल, ऐंजल शर्मा, सौरभ, शिवानी, समिक्षा, दिव्या, रिया, नाबिया, गुलशबनम, हिमानी, सूर्यांश, मानवी, भावना व निशा को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत उप शिक्षा निदेशक गोरखनाथ चौधरी, अजय शर्मा, भूपेंद्र
चौहान, सुमति शर्मा, जीवन जोशी, सुरेखा चौधरी, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, रामलाल शर्मा, धनवीर कपूर, प्रदीप चौहान, नरेश शर्मा, सुरेखा चौधरी व ओपी कटारिया समेत शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
संवाद
....