फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा के गुरुद्वारा मैदान में 23 से पसीना बहाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पांवटा में 23 अक्तूबर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू की जा रही है जो 24 अक्तूबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में आयोजन समिति ने नई खेलों को भी शामिल किया है।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान शिवराज शर्मा और महासचिव विजय याद ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता पांवटा के गुरुद्वारा मैदान में 23 और 24 अक्तूबर को होगी जिसमें लड़के-लड़कियों की अंडर-14 वर्ग में 100, 400, 600 मीटर दौड़, शॉटपुट, लाँग जंप और डिस्कस थ्रो स्पर्धा होगी। जबकि अंडर-16 वर्ग में 100, 200, 400, 1000 मीटर दौड़ और शॉटपुट और लाँग जंप स्पर्धा की जाएगी।
वहीं अंडर-18 वर्ग में खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500, 3 हजार मीटर दौड़ और शॉटपुट, लाँग जंप और डिस्कस थ्रो में भाग लेंगे। जबकि अंडर-20 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5 हजार मीटर दौड़, लाँग जंप, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो की स्पर्धाएं होंगी। इसके अलावा अंडर-23 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5 हजार, 10 हजार मीटर दौड़, लाँग जंप, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो स्पर्धा होगी। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्टेंडर्ड टाइम में क्वालीफाई करेंगे उनका चयन राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव विजय यादव ने कहा कि अंडर-14 और अंडर-16 में विजेताओं का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह ठीक 9 बजे शुरू होगी। इस जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी, दो फोटो, आठवीं और दसवीं का मौलिक प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। प्रतिभागियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों से सौ रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था संघ की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें