सचित्र--
सराहां कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से एड्स पर किया जागरूक
रेड रिबन क्लब ने बच्चों को एड्स मुक्त बनाने को लेकर शपथ भी दिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में रेड रिबन क्लब ने एड्स जागरुकता के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। इसका उद्देश्य एचआईवी एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाना और संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव को खत्म कर उसे समाज में उचित सम्मान दिलाना रहा।
नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण से बचाव और जागरुकता का संदेश दिया। उनको हिमाचल को एड्स मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान रेड रिबन क्लब की ओर से एक मानव शृंखला भी बनाई गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता ठाकुर ने रेड रिबन क्लब के कार्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. मोल्लम डोलमा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. जगमोहन ठाकुर, डॉ. राजन कौशल, डॉ. सुध्यान नेगी, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराओ, किरण कांत, शंभू नाथ, संजीव कुमार और 116 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
---संवाद