फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : छत्तर ठाकुर

विज्ञापन
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना को लाकर देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। जिस तरीके से पूरे देश में युवाओं की ओर से इस योजना का विरोध किया जा रहा है, उसके मद्देनजर प्रधानमंत्री को इस योजना को वापस लेना चाहिए। यह बात शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना देश का गौरव है। इसके साथ किसी भी प्रकार का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एनएसयूआई युवाओं के साथ खड़ी है। वह इस योजना के विरोध में उनका हर संभव सहयोग करेगी।
ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार एक रेंक एक पेंशन का नारा देकर सत्ता में आई थी। आज नो रेंक नो पेंशन योजना लाकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है। यही हाल प्रदेश सरकार का है। सरकार की ओर से जो भी भर्ती करवाई जाती है, उसमें या तो पेपर लीक हो जाते हैं या सरकार भर्ती को कोर्ट में लटकाया जाता है। जेबीटी, बीएड, जेओए आईटी भर्ती अभी तक कोर्ट में लटकी हुई है। पिछले तीन वर्षों से जेबीटी, बीएड का कमीशन नहीं निकाला गया है। पुलिस भर्ती मामला सबके सामने है। इसमें परीक्षा करवाने वाली भी पुलिस और एसआईटी प्रमुख भी पुलिस।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को सिर्फ बेवकूफ बनाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन गांव-गांव में सरकार की युवा विरोधी नीतियों को लेकर जाएगी और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में अहम भूमिका निभाएगा। पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा, जिला प्रवक्ता अतुल चौहान, जिला सचिव विनोद ठाकुर, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें